1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2025
  3. आईपीएल 2025 न्यूज़
  4. Sunrisers Hyderabad request BCCI intervention to stop HCA blackmailing

सत्ता का गलत इस्तेमाल, SRH को फ्री टिकट के लिए किया ब्लैकमेल, टीम ने खटखटाया BCCI का दरवाजा

HCA की ‘ब्लैकमेलिंग’ रोकने के लिए BCCI से दखल का सनराइजर्स का अनुरोध

Travis Head Abhishek Sharma
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने हैदराबाद क्रिकेट संघ (Hyderabad Cricket Association) की लगातार चली आ रही ‘ब्लैकमेलिंग’ (Blackmailing) को रोकने के लिए BCCI और IPL संचालन परिषद से दखल का अनुरोध किया है हालांकि प्रदेश संघ ने फ्रेंचाइजी के इन आरोपों को खारिज किया। सनराइजर्स ने बीसीसीआई के आला अधिकारियों को लिखे ईमेल में कहा कि अगर HCA इसी तरह धमकाता रहा, खासकर मुफ्त पास के लिए तो वे अपने घरेलू मैच दूसरे राज्य में कराने पर विचार कर सकते हैं।
 
सनराइजर्स के एक शीर्ष अधिकारी ने लिखा ,‘‘ मैं सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर एचसीए की लगातार ब्लैकमेलिंग पर चिंता जताते हुए यह पत्र लिख रहा हूं। यह बार बार हो रहा है और मुझे लगता है कि अब BCCI और IPL संचालन परिषद को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।’’
 
अधिकारी ने कहा कि संघ को मुफ्त पास के आवंटन को लेकर फ्रेंचाइजी को स्पष्टता चाहिए। आम तौर पर कुल टिकटों का पांच प्रतिशत दिया जाता है।
 
उन्होंने कहा ,‘‘ हम फ्रेंचाइजी द्वारा एचसीए को दिए जाने वाले मुफ्त टिकटों को लेकर स्पष्टता चाहते हैं। एचसीए अध्यक्ष जगन मोहन राव, कोषाध्यक्ष और सचिव सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन को लगातार धमकाते आ रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे हैदराबाद में आईपीएल मैच नहीं होने देंगे।’’
टीम अधिकारी ने कहा कि अगर हालात नहीं बदले तो वे सनराइजर्स के मैच दूसरे प्रदेश में कराने की सोच सकते हैं।
 
उन्होंने कहा ,‘‘ यह सत्ता का गलत इस्तेमाल है। पिछले साल भी यह मसला उठाया गया था और इस बार भी वही हालात है। अगर यही हाल रहा तो सनराइजर्स के मैच दूसरे प्रदेश में कराए जा सकते हैं।’
 
वहीं एचसीए अध्यक्ष जगन मोहन राव ने एक सर्कुलर में कहा ,‘‘ एचसीए को सनराइजर्स प्रबंधन से कोई आधिकारिक ईमेल नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ अगर ईमेल वाकई मिला है तो एचसीए या सनराइजर्स के आधिकारिक ईमेल की बजाय अज्ञात ईमेल से सूचनाएं लीक करने के पीछे क्या साजिश है। कुछ लोगों द्वारा एचसीए और सनराइजर्स की छवि खराब करने की यह साजिश है।’’  (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
IND vs AUS : अक्टूबर-नवंबर में 3 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा भारत