1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. RCB demonstrated ability to deliver when it counts, says Tom Moody

पूर्व SRH कोच मूडी ने की RCB की तारीफ, कहा जरुरत पड़ने पर दिखाया अपना असली रूप

tom moody on rcb
Tom Moody on RCB : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी ने आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की लगातार पांचवीं जीत के बाद कहा कि टीम ने जब सबसे अधिक मायने रखता है तब प्रदर्शन करने की अपनी क्षमता दिखाई है।
 
दस दिन पहले अंक तालिका (IPL Points Table) में सबसे निचले पायदान पर चल रही आरसीबी की टीम ने लय हासिल करते हुए जोरदार वापसी की और उसके पास नॉक आउट में जगह बनाने का भी मौका है।
 
मूडी ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘एक बार फिर आरसीबी ने जरूरत पड़ने पर अच्छा प्रदर्शन करने की अपनी क्षमता दिखाई जिससे दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले का मंच तैयार हो गया।’’
आरसीबी की टीम शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने अंतिम लीग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) से भिड़ेगी जो प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है।
 
मूडी ने कहा, ‘‘यह वास्तव में पूरे आईपीएल का शानदार मुकाबला होगा। भारत और विश्व क्रिकेट में आपके पास क्रिकेट में दो महान नाम हैं - (MS Dhoni) धोनी और (Virat Kohli) कोहली।’’

 
उन्होंने कहा, ‘‘वे दोनों प्रभावशाली शख्सियत हैं, जहां भी वे गए हैं, एक बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। और दिलचस्प बात यह है कि अंक तालिका पर अब भी कुछ भी हो सकता है।’’
 
पहले ही क्वालीफाई कर चुके कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को छोड़कर 6 टीमें अब भी प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में हैं।  (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
पेरिस ओलंपिक के लिए जागी उम्मीद मनिका बत्रा ने पाई सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग