1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. IPL 2024, CSK vs RCB, Mustafizur Rahman executed the strategy well Says Eric Simons

CSK के गेंदबाजी सलाहकार ने बताया Mustafizur Rahman के चार विकेट लेने के पीछे का राज

Mustafizur Rahman ने 29 रन देकर चार विकेट लिए जिससे Chennai Super Kings की टीम RCB को छह विकेट पर 173 रन पर रोकने में सफल रही

Mustafizur Rahman 4 wickets news hindi
IPL 2024, CSK vs RCB, Mustafizur Rahman 4 Wickets : चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस (Eric Simons) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया जिससे उनकी टीम IPL के शुरुआती मैच में Royal Challengers Bengaluru (RCB) के खिलाफ आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।
मुस्तफिजुर ने 29 रन देकर चार विकेट लिए जिससे Chennai Super Kings की टीम RCB को छह विकेट पर 173 रन पर रोकने में सफल रही। मौजूदा चैंपियन चेन्नई ने यह मैच 6 विकेट से जीता।
 
Eric Simons ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हम हमेशा परिस्थितियों और टीम के संतुलन पर गौर करते हैं। परिस्थितियां उसके (मुस्तफिजुर) अनुकूल थी लेकिन यह उस रणनीति से जुड़ा था जो हमने इस मैच के लिए तैयार की थी और आज उसने इस पर अच्छी तरह से अमल किया।’’

सिमंस ने पावर प्ले और डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने को बेहद महत्वपूर्ण करार दिया।
 
उन्होंने कहा,‘‘तेज गेंदबाजों के संबंध में पावर प्ले और डेथ ओवरों में नियंत्रित गेंदबाजी करना खेल का बेहद महत्वपूर्ण पहलू होता है। इस बारे में हमारी केवल कौशल ही नहीं गेंदबाजों को विविधतापूर्ण गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण की सजावट और रणनीति के बारे में समझाने को लेकर काफी चर्चा होती है।’’ (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
DC vs PBKS : शिखर धवन ने जीता टॉस, ऋषभ पंत की हुई 15 महीनों बाद वापसी