कप्तान रजत के अर्धशतक के कारण बैंगलूरू राजस्थान के खिलाफ पहुंचा 200 पार
RCBvsRR कप्तान रजत पाटीदार (63 ), विराट कोहली (32) ओर वेंकटेश अय्यर (नाबाद 29) की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
आज यहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (शून्य) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 44 रनों की साझेदारी हुई।
तीसरे ओवर में आर्चर ने पड़िक्कल (14) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। क्रुणाल पड्या (एक) और विराट कोहली को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली ने 16 गेंदों में सात चौकों की मदद से 32 रन बनाये। जितेश शर्मा (पांच) और टिम डेविड (13) को ब्रिजेश शर्मा ने आउट किया। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
18वें ओवर में संदीप शर्मा ने रजत पाटीदार को आउट कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। पाटीदार ने 40 गेंदों में चार चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। विकेट गिरते रहने के बावजूद आरसीबी ने रनों की रफ्तार को बनाये रखा और स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। भुवनेश्वर कुमार नौ रन बनाकर नाबाद रहे।आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें