1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2025
  3. आईपीएल 2025 न्यूज़
  4. Length control and variety in bowling make Digvesh dangerous Shane Watson

लेंथ पर नियंत्रण और विविधतापूर्ण गेंदबाजी से खतरनाक बन जाता है दिग्वेश: वाटसन

shane watson on digvesh rathi hindi news
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर शेन वाटसन का मानना ​​है कि ऑफ-ब्रेक और कैरम बॉल जैसी विविधताओं के साथ लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की स्पिनर दिग्वेश राठी की क्षमता उन्हें एक खतरनाक गेंदबाज बनाती है। राठी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं। दिल्ली के रहने वाले इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने अभी तक 7.62 की इकॉनमी रेट से छह विकेट लिए हैं।
 
लखनऊ की मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से जीत के बाद वॉटसन ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘‘ऐसा लग रहा था कि जैसे वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ही पैदा हुआ है। वह किसी तरह के दबाव में नहीं था और खुलकर प्रदर्शन कर रहा था। उसने अपना आत्मविश्वास दिखाया और शानदार प्रदर्शन किया।’’

राठी ने मुंबई के खिलाफ चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने कैरम बॉल से नमन धीर को आउट करके लखनऊ को मैच में वापसी दिलाई।

वॉटसन ने कहा, ‘‘ दिग्वेश की विशेषता यह है कि वह अपने खेल को सरल बनाए रखते हैं। वह अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी जैसे कि कैरम बॉल और ऑफ ब्रेक का उपयोग करते हैं। उनका अपनी लेंथ पर बहुत अच्छा नियंत्रण है जिससे वह खतरनाक गेंदबाज बन जाता है। जब आपका अपनी लेंथ पर नियंत्रण रहता है तो बल्लेबाजों के लिए आगे बढ़कर खेलना या बैक फुट पर जाना मुश्किल हो जाता है।’’  (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
30 लाख का इन्वेस्टमेंट, 50 लाख का घाटा, BCCI के सजा देने के बाद भी नहीं सुधरे दिग्वेश राठी, बने मीम्स