सुपर ओवर में कोलकाता ने लखनऊ को हराया, 155 रनों पर मैच हुआ था टाई
KKRvsLSG कोलकाता नाईट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सुपर ओवर में मात दे दी। दोनों ही टीमों ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए लेकिन सुपर ओवर में कोलकाता लखनऊ पर भारी पड़ी। सुपर ओवर के हीरो रहे सुनील नरेयन जिन्होंने निकोलस पूरन और एडन मार्करम को 0 पर चलता किया। ऋषभ पंत ही दूसरी गेंद पर एक रन बना पाए। जवाब में कोलकाता के लिए बल्लेबाजी पर आए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिला दी।
नाइट राइडर्स की ओर से अरोड़ा (24 रन पर दो विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (33 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। रिंकू (नाबाद 83, 51 गेंद, पांच छक्कों और सात चौके ) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और उनकी कैमरन ग्रीन (34) के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 तथा सुनील नारायण (नाबाद 04) के साथ आठवें विकेट के लिए 30 गेंद में 62 रन की अटूट साझेदारी से नाइट राइडर्स ने सात विकेट पर 155 बनाए।
रिंकू और ग्रीन के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे (10) ही दोहरे अंक में पहुंच गए।मोहसिन खान ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए। स्पिनर जॉर्ज लिंडे ने भी 18 रन देकर एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपर जाइंट्स की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने दूसरे ओवर में ही मिचेल मार्श (02) का विकेट गंवाया जिन्होंने वैभव अरोड़ा की गेंद को हवा में लहराकर रोवमैन पावेल को कैच थमाया।कप्तान ऋष पंत ने कैमरन ग्रीन पर छक्के से शुरुआत की और फिर सुनील नारायण पर भी चौका जड़ा।सलामी बल्लेबाज मारक्रम ने भी अनुकूल रॉय और अरोड़ा पर चौके मारे।
सुपर जाइंट्स ने पावर प्ले में एक विकेट पर 37 रन बनाए।मारक्रम ने वरुण चक्रवर्ती पर छक्के के साथ नौवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।रिंकू ने इसके बाद ग्रीन की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर मारक्रम का शानदार कैच लपका। उन्होंने 27 गेंद की अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का मारा।
पंत ने इसके बाद नारायण पर चौका मारा लेकिन अगली गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में विकेटकीपर टिम सीफर्ट को कैच दे बैठे। उन्होंने 38 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा।निकोलस पूरन (09) की खराब फॉर्म जारी रही और वह चक्रवर्ती पर छक्का जड़ने के बाद इस स्पिनर की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर नारायण को कैच दे बैठे।
सुपर जाइंट्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 64 रन की दरकार थी।अच्छी फॉर्म में चल रहे मुकुल चौधरी (01) इसके बाद अनुकूल रॉय की गेंद को रिंकू के हाथों में खेल गए।आयुष बडोनी ने अनुकूल पर छक्के के साथ 16वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया जबकि त्यागी पर भी छक्का जड़ा। हिम्मत सिंह ने भी त्यागी की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया।बडोनी (24) हालांकि अगले ओवर में चक्रवर्ती की गेंद पर अनुकूल को कैच दे बैठे लेकिन जॉर्ज लिंडे ने अंतिम दो गेंद पर दो चौके जड़ दिए।सुपर जाइंट्स को अंतिम दो ओवर में 28 रन की जरूरत थी।
लिंडे (08) भी इसके बाद अरोड़ा की गेंद पर रिंकू को कैच दे बैठे। मोहम्मद शमी और हिम्मत ने अरोड़ा पर चौके मारे।अंतिम ओवर में त्यागी को 16 रन का बचाव करना था लेकिन शमी ने अंतिम गेंद पर छक्के के साथ मैच सुपर ओवर में खींच दिया।
लगातार दूसरी जीत के साथ नाइट राइडर्स की टीम पांच अंक के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई जबकि सुपर जाइंट्स की टीम चार अंक के साथ 10वें और अंतिम स्थान पर खिसक गई।लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान ऋषभ पंत (42) और सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम (31) की उम्दा पारियों से आठ विकैट पर 155 रन बनाए जिससे मैच सुपर ओवर में खिंचा।#KKR win the first SUPER OVER of the season @kkriders with a hard earned win after 42 overs of topsy turvy cricket
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
Scorecard https://t.co/elFxwvCeWO#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR pic.twitter.com/yIoX0vQOMv