शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. KKR Fans Demand Rahane's Sack After Rainy Toss Blunder
Written By WD Sports Desk
Last Updated : मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 (15:38 IST)

बारिश में बल्लेबाजी लेने पर रहाणे पर भड़के कोलकाता के फैंस, उठाई हटाने की मांग

Punjab Kings
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 12वां मैच को वहां हो रही लगातार हो रही बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। इसी के साथ दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिये गये। केकेआर को इस सीजन का पहला अंक मिल गया।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने टॉस जीतकर सभी को चौंकाते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस कारण कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपने प्रशंसकों का कोपभजन बनना पड़ा। आमतौर पर बारिश आने की संभावना पर कप्तान पहले गेंदबाजी चुनते हैं ताकि गेंदबाजों को मदद मिले और जब ओस आए तो बल्लेबाजों को मदद मिले।
बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 16 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने पहले फिन ऐलन (छह) को इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरून ग्रीन का शिकार कर पंजाब किंग्स को दोहरी सफलता दिलाई।

चौथे ओवर की चौथी गेंद के बाद तेज बारिश शुरु होने के कारण मैच को रोका गया। मैच रोके जाने के समय कोलकाता नाईट राइडर्स ने 3.4 ओवरों में दो विकेट पर 25 रन बना लिये थे। कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद आठ) और अंगकृष रघुवंशी (नाबाद सात) क्रीज पर मौजूद थे।

1040 बजे दोनों अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया। केकेआर के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी मैदान में दिख रहे हैं। उन्होंने ग्राउंड की घास पर हाथ लगाकर चेक किया कि मैदान कितना गीला है। इसके बाद अंपायर्स ने दोनों टीमों के कप्तानों से बातचीत करने के बाद मैच का रद्द करने का फैसला किया।

इस मैच के रद्द होने के साथ ही केकेआर का खाता भी अंक तालिका में खुल गया है। अभी तक वो अपने दोनों मैच हारे थे। इस मैच से उन्हें एक अंक मिल गया। इसी के साथ ही वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं पंजाब किंग्स को भी एक एक से संतोष करना पड़ा।
ये भी पढ़ें
LSG अभ्यास सत्र में अर्जुन तेंदुलकर के 6 सटीक यॉर्कर का वीडियो वायरल