1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Rajasthan sets a mediocre target against Mumbai Indians

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बनाया 158 रनों का स्कोर

Rajasthan Royals
नवी मुंबई:जोस बटलर की 67 रन की तूफानी पारी से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बना लिए।

राजस्थान ने बीच के ओवरों में ज़्यादा विकेट नहीं गंवाए लेकिन वह अपनी पारी को ठीक तरीके से फिनिश नहीं कर पाए। बटलर ने एक और बार बढ़िया पारी खेली। साथ ही अंत में अश्विन ने भी बढ़िया बल्लेबाज़ी की। पिच पर गेंद शायद बल्ले पर थोड़ी धीमी आ रही है। बटलर ने 16वें ओवर में ऋतिक शौक़ीन की गेंदों पर लगातार चार छक्के मारे लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए। बटलर ने 52 गेंदों पर 67 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए।

देवदत्त पडिकल ने 15 और कप्तान संजू सैमसन ने भी 16 रन बनाये। डेरिल मिचेल ने 20 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में रविचंद्रन अश्विन ने अपने हाथ खोलते हुए नौ गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। शिमरॉन हेत्माएर ने 14 गेंदें खेलीं लेकिन नाबाद छह रन ही बना पाए। (वार्ता)
अगला लेख
कैप्टन कूल की वापसी, हैदराबाद के खिलाफ धोनी की कप्तानी पर होंगी सबकी निगाहें