1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Anushka Sharma cheers for Virat Kohli after former RCB skipper gets back to form

विराट के अर्धशतक पर चिल्ला उठी अनुष्का, वीडियो और फोटो हुआ वायरल

Anushka Sharma
मुंबई:अनुष्का शर्मा आईपीएल में अपने पति विराट कोहली को चीयर करती नजर आई। दरअसल कोहली ने अपने पुराने फॉर्म में वापसी करते हुए अपने अंदाज में आईपीएल 2022 में शनिवार को पहला अर्धशतक जड़ा।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 13वें ओवर में अर्धशतक जड़ा तो अनुष्का अपने स्टैंड में जश्न मनाती नजर आईं। इस कारण उनका फोटो ट्विटर पर खासा वायरल हुआ। कई फैंस ने माना कि अनुष्का का रहना विराट कोहली के लिए भाग्यशाली रहा।
उल्लेखनीय है कि इस सत्र में पिछले दो बार से लगातार शून्य पर आउट होने के बाद कोहली ने 45 गेंदों पर 43वां आईपीएल अर्धशतक जड़ा। दूसरी ओर से उनका साथ रजत पाटीदार दे रहे थे, जिन्होंने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। दोनों के अर्धशतक के कारण टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तैयार कर पायी।कोहली इस सत्र में रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं हालांकि उन्होंने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्रमश: 41 और 48 रन की शानदार पारी खेली।
अगला लेख
बहुत ही शानदार है चुटकुला : महिलाएं पुरुषों की बराबरी करना चाहती हैं