टी-20 में बतौर कप्तान 6,000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने MS धोनी
मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ रविवार के आईपीएल मैच में टी-20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 6,000 रन पूरे किये। वह विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये।
जब धोनी रविवार को पारी के 18वें ओवर में बल्लेबाज़ी करने उतरे तो उन्हें यह कीर्तिमान पूरा करने के लिए सिर्फ़ चार रनों की दरकार थी। उन्होंने मिचेल मार्श की गेंद पर छक्का मारकर टी-20 क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे किये।
धोनी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ आठ गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे। चेन्नई ने दिल्ली के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में दिल्ली 117 रन पर ही सिमट गयी।
महेंद्र सिंह धोनी इस सत्र के पहले मैच में अर्धशतक बना चुके हैं। इसके बाद उन्होंने मुंबई के खिलाफ ऐसी ही छोटी लेकिन तेज पारी खेलकर मैच जिताया था। महेंद्र सिंह धोनी 11 मैचों में 32 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट के साथ 163 रन बना चुके हैं।
कप्तानी की दूसरी पारी में धोनी की यह 3 मैचों में दूसरी जीत है। गौरतलब है कि धोनी को 6 हार के बाद में चेन्नई की कप्तानी मिली थी। जड़ेजा कप्तानी के बोझ तले छवि के अनूरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा गत विजेता टीम लगातार पहले 4 मैच हारी। धोनी को बहुत कठिन समय कप्तानी सौंपी गई है जब टीम टूर्नामेंट से बाहर होने में सिर्फ 1 हार दूर है।
कोहली ने टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 190 मैच खेले जिसमें उन्होंने 48 अर्धशतकों और पांच शतकों की बदौलत 6,451 रन बनाये।Thala takkar doiii...!! #WhistlePodu #Yellove #CSKvDC pic.twitter.com/P01OC6wd6P
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 8, 2022