राजस्थान रॉयल्स के जोफरा आर्चर ने पूरी की बेन स्टोक्स की कमी (वीडियो)
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स पहले चरण में राजस्थान रॉयल्स टीम से बाहर हैं।स्टोक्स अपने बीमार पिता की तीमारदारी के लिए न्यूजीलैंड में हैं। लीग के पहले चरण में उनकी गैर मौजूदगी से टीम का संतुलन बिगड़ा है। इसको सुधारने के लिए राजस्थान को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा सके। कल चेन्नई से हुए मुकाबले में तो जोफरा आर्चर ने यह कमी पूरी कर दी।
दिलचस्प बात यह है आर्चर ने पहले बल्ले से योगदान दिया फिर गेंद से। आर्चर ने 8 गेंदों में नाबाद 27 (4 छक्के) बनाए जिससे राजस्थान अंतिम ओवर में 30 रन इकट्ठा कर सका। वीडियो में देखें आर्चर ने कैसे की छक्कों की बरसात।
#RRvCSK
— सुशांत राज (@x_x_stranger) September 22, 2020
CSK :- Finally all the batsmen are out.
Le Archer : pic.twitter.com/YjYHoBqMso
216 रनों का बचाव कर रही राजस्थान टीम के प्रमुख गेंदबाजी अस्त्र ने गेंद से भी कमाल दिखाया। अपने 4 ओवर के कोटे में उन्होंने महज 26 रन दिए और खतरनाक दिख रहे फाफ डू प्लेसिस को पवैलियन भेजा जिनकी 37 गेंदों पर खेली गयी 72 रन (1 चौका 7 छक्के) की तूफानी पारी राजस्थान से मैच छीन सकती थी।
मैन ऑफ द मैच तो राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन को मिला पर आर्चर ने अंत में राजस्थान को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। राजस्थान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। (वेबदुनिया डेस्क)
