1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. Deepak Chahar joins team after recovering from Corona

IPL-13 : कोरोना को हराकर स्वस्थ होने के बाद CSK टीम से जुड़े दीपक चाहर

IPL
अबु धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहे चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) कोरोनावायरस (Coronavirus) से स्वस्थ होने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। चाहर चेन्नई के उन 13 सदस्यों में शामिल थे, जिनका संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। 
 
दीपक चाहर ने हालांकि अभी ट्रेनिंग शुरु नहीं की है। उनके अलावा कोरोना से संक्रमित टीम के एक अन्य खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ अभी भी क्वारेंटीन में है।
आईपीएल प्रोटोकॉल के तहत किसी भी टीम के सदस्य जिनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है़ उन्हें दो सप्ताह तक क्वारेंटीन में रहना होता है और उस सदस्य का 2 बार कोरोना टेस्ट होता है। दोनों टेस्ट के नतीजे निगेटिव आने पर वह खिलाड़ी दोबारा टीम से जुड़ सकता है।
 
चेन्नई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने कहा, एक भारतीय बल्लेबाज को छोड़कर सभी खिलाड़ी टीम में हैं। यह बल्लेबाज अभी क्वारेंटीन में है जबकि भारतीय तेज गेंदबाज दो बार कोरोना टेस्ट निगेटिव आने पर टीम से जुड़ गए हैं।
उन्होंने बताया कि रुतुराज अभी क्वारेंटीन में हैं और लक्षणरहित है। वह 12 सितंबर तक अपना क्वारेंटीन पीरियड पूरा कर लेंगे। विश्वनाथन के अनुसार चाहर का फिटनेस टेस्ट होना है, जिसमें कार्डियो टेस्ट शामिल है।
अगला लेख
IPL के बाद जोंटी रोड्स स्वीडन के मुख्य क्रिकेट कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे