सम्बंधित जानकारी
- भाजपा का पलटवार, राहुल का 'हाइड्रोजन बम' कभी फटता क्यों नहीं
- आज कोई भी देश अकेले सुरक्षित नहीं... आर्मी चीफ द्विवेदी ने क्यों दिया यह बयान
- स्वीटी, सीमा, सरस्वती या.... आखिर कौन है ब्राजीलियन मॉडल जिसका इस्तेमाल हरियाणा की वोटर लिस्ट में कई बार हुआ
- जिम से लौटे 32 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, हॉफ फ्राय अंडा खाने के बाद हुई थी घबराहट
- राहुल गांधी ने वोट चोरी पर फोड़ा हाइड्रोजन बम, कहा- हरियाणा में 8 में से 1 वोटर नकली
टेस्टिंग के दौरान पटरी से उतरी मोनोरेल, हवा में लटका डिब्बा
Monorail Accident in mumbai : मुंबई में बुधवार को मोनोरेल की टेस्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान मोनोरेल पटरी से उतर गई और उसका आगे का कुछ हिस्सा हवा में उठ गया। हालांकि हादसे के समय ट्रेन के अंदर सिर्फ ड्राइवर और एक इंजीनियर सवार थे। इन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि वडाला डिपो स्टेशन के पास ट्रायल रन के दौरान एक नई मुंबई मोनोरेल रेक क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। यह ट्रेन वडाला डिपो में टेस्टिंग के दौरान चल रही थी, जब ट्रेन का एक कोच डीरेल होकर एक संरचना से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रेन का बैलेंस बिगड़ गया और कोच झुक गया।
Swank new Mumbai Monorail rake looks damaged during trials. pic.twitter.com/r3clIxIa9l
— Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) November 5, 2025
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में ट्रेन का पहला डिब्बा हवा में लटका दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम के साथ MMRDA के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
edited by : Nrapendra Gupta
