सम्बंधित जानकारी
- मैडम Please इसे मारना मत, इसकी मां नहीं है, पिता की भावुक अपील सुनकर सभी का दिल सिसक उठा
- विधानसभा छलका कैलाश विजयवर्गीय का दर्द, कहा CM सूट-बूट में आए, हम गरीबों जैसे
- हसीन मस्तान को किसका डर, डॉन हाजी मस्तान की बेटी ने क्यों मांगी पीएम मोदी और होम मिनिस्टर शाह से मदद?
- भाजयुमो अध्यक्ष की बारात में खुलेआम फायरिंग, महापौर समेत कई बड़े नेता थे बाराती, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
- एयरपोर्ट पर बंडी खरीद रहे थे तेजप्रताप यादव, क्या बोले तेजस्वी? वीडियो वायरल
इंदौर में दूषित पानी से मौत मामले में मीडियाकर्मी पर झल्लाए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , कहे अपशब्द
शहर में दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर रख दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इंदौर के भागीरथपुरा में हुई घटना को लेकर गंभीर हैं और उन्होंने बुधवार को इंदौर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती लोगों से बात कर उनका हाल भी जाना।
पहले जिम्मेदारी नहीं निभाई, मीडिया ने सवाल किया तो जवाब में गाली दे दी! #इंदौर ऐसे गालीबाज नेताओं के कारण शर्मसार है!#गालीबाज_कैलाश pic.twitter.com/mLoRsl4coO
— MP Congress (@INCMP) December 31, 2025
पर मीडिया के सवाल पर इस कदर भड़क गए कि अभद्र शब्द तक कह डाले। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मीडियाकर्मी को अभद्र शब्द कहते वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। बैठक में हिस्सा लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाहर आए तो मीडिया ने सवाल किए।
जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन को इलाज में खर्च पैसों का रिफंड अभी तक नहीं मिला है। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- अरे छोड़ो यार, तुम फोकट सवाल मत पूछो। इस पर रिपोर्टर ने कहा- यह फोकट सवाल नहीं है। हम वहां होकर आए हैं। इसके जवाब में मंत्री विजयवर्गीय ने झल्लाते हुए अपशब्द कह दिए।
अपशब्दों पर प्रकट किया खेद
कैलाश विजयवर्गीय ने अपशब्दों को लेकर खेद जताया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है। दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए। इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं। लेकिन जब तक मेरे लोग पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ नहीं हो जाते, मैं शांत नहीं बैठूंगा। Edited by : Sudhir Sharma
