शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Madam, please dont beat her, she doesnt have a mother father appealed
Last Updated : सोमवार, 22 दिसंबर 2025 (17:27 IST)

मैडम Please इसे मारना मत, इसकी मां नहीं है, पिता की भावुक अपील सुनकर सभी का दिल सिसक उठा

father daughter
Photo : social media
एक पिता ने अपनी बेटी के लिए जो अपील की है उसे सुनकर हर किसी का दिल सिसक उठा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक बेबस पिता की अपनी बेटी के लिए ममता देखकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।
क्‍या है वायरल वीडियो में : वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपनी बेटी के साथ स्कूल की बेंच पर बैठा नजर आ रहा है। यह वीडियो किसी सरकारी स्कूल की क्लासरूम का है। लेकिन जिस बात ने इंटरनेट के यूजर्स को अंदर तक झकझोर कर रख दिया, वो है इस पिता के शब्द हैं।

क्‍या कहा पिता ने : कांपती हुई आवाज में पिता स्कूल की टीचर से कहता है, मैडम मेरी बेटी को मत मारिएगा। उसकी मां नहीं है। अगर ये रोएगी, तो इसे कौन चुप कराएगा। शख्स ने आगे कहा, मैंने इसे बहुत लाड़-प्यार से पाला है।

क्लासरूम में छा गया सन्नाटा : जैसे ही शख्स ने ये शब्द कहे, पूरे क्लासरूम में सन्नाटा छा गया। वीडियो में आप देखेंगे कि वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चे भी लड़की के पिता की बातें सुनकर भावुक हो गए। कुछ बच्चे सिर झुकाए उदास दिखे, तो कुछ की आंखों में आंसुओं की चमक साफ नजर आई। खुद टीचर भी पिता की ममता और उनकी मजबूरी देखकर अवाक रह गईं।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो : इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़-सी आ गई। एक यूजर ने कमेंट किया, पिता सिर्फ रक्षक ही नहीं होता, बल्कि जरूरत पड़ने पर मां भी बन जाता है। दूसरे ने कहा, जब एक पिता प्यार करता है, तो वह एक अटूट कवच बन जाता है, जो बच्चे को सबसे कठिन क्षणों में भी सुरक्षा प्रदान करता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, इस पिता ने बड़ी सीख दी है। एक और यूजर ने कमेंट किया, यह वास्तव में दर्शाता है कि एक पिता का प्यार उसके बच्चे के लिए सबसे मजबूत कवच कैसे हो सकता है।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 638 और निफ्टी 206 अंकों की तेजी के साथ बंद