शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Why did Don Haji Mastan daughter seek help from PM Modi
Last Updated : शनिवार, 13 दिसंबर 2025 (17:31 IST)

हसीन मस्‍तान को किसका डर, डॉन हाजी मस्‍तान की बेटी ने क्‍यों मांगी पीएम मोदी और होम मिनिस्‍टर शाह से मदद?

haseen mastan
सत्तर के दशक के मुंबई के मशहूर डॉन की बेटी हसीन मस्‍तान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से गुहार लगा रही है। गुहार इस बात की लगा रही है कि लोग उनके पिता की संपत्ति हड़पने के लिए उनकी हत्‍या करने और उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि हाजी मस्‍तान मुंबई के सबसे चर्चित डॉन में से एक है, जिसके नाम की उस दौर में तुती बोलती थी। अब उसकी बेटी कुछ लोगों से डरी हुई है और उसे हत्‍या और बलात्‍कार की धमकी मिल रही है। जिसके बाद हसीन मस्‍तान ने वीडियो बनाकर केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

70 के दशक का डॉन था हाजी मस्‍तान : बता दें कि सत्तर के दशक में जिसका नाम सुनते ही पूरा अंडरवर्ल्ड कांप उठता था। जिसके नाम तूती पूरे शहर में बोली जाती थी, आज उनकी बेटी हसीन मस्‍तान डरी हुई है और मदद मांग रही है। हसीन मस्‍तान मुंबई के मशहूर डॉन हाजी मस्तान की बेटी है। हसीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भावुक अपील की है। दरअसल, अपने लंबित मामले पर ध्यान देने और न्याय दिलाने की अपील की है। वह लोगों से अपनी को वीडियो को पीएम और गृहमंत्री तक पहुंचाने के लिए मदद मांग रही हैं।

मस्‍तान की बेटी है हसीन : हसीन मस्तान मिर्ज़ा सत्तर के दशक के और मुंबई के पहले डॉन की बेटी है। अपनी वीडियो में उन्होंने नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी हैं। 11 दिसंबर, 2025 को पोस्ट किए गए इस वीडियो में हसीन मस्तान मिर्जा सफेद साड़ी पहने रसोई में खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कह रही है कि ‘मैं कई सालों से अपने मामले के बारे में बात कर रही हूं। लेकिन, कोई भी मीडिया इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। न ही मेरा समर्थन कर रहा है। इसलिए मेरी इच्छा है कि यह मामला प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह तक पहुंचे, हम महिलाएं इतने सालों से अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हैं’

बलात्कार की कोशिश के आरोप : डॉन हाजी मस्‍तान की बेटी हसीन अपने दिवंगत पिता की विरासत और पारिवारिक संपत्ति के लिए लड़ रही हैं। हसीन मिर्जा ने वीडियो में बताया कि जब तक वो जीवित रहेंगी, अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘अब्बा, आपने सबको न्याय दिलाया। अब दुनिया आपकी बेटी की मदद करेगी’ उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पहचान छुपाई गई, उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई और उनके साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास किए गए। हसीन मिर्जा ने न्याय की मांग करने के साथ-साथ देश में सख्त कानूनों की भी मांग की है।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में BJP ने ढहाया लेफ्ट का किला, कांग्रेस को भी लगा झटका, क्‍या थरूर पर लेगी एक्‍शन?