1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jaishankar meets Speaker of Pakistani Parliament in Dhaka
Last Modified: ढाका , बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (19:11 IST)

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जयशंकर ने ढाका में पाकिस्तानी संसद के स्पीकर से की मुलाकात

Khaleda Zia
भारत-पाकिस्तान के बीच मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने विदेशी मंचों पर पाकिस्तान के नेताओं का बॉयकॉट कर रखा है। इस बीच बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के फ्यूनरल में ढाका पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान संसद के स्पीकर अयाज सादिक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हाथ भी मिलाया। यह मुलाकात कूटनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुधवार को ढाका पहुंचे थे। दशकों तक बांग्लादेश की राजनीति पर प्रभाव रखने वाली जिया का मंगलवार को ढाका में निधन हो गया था।
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र सौंपा। वे खालिदा जिया के बेटे हैं। शेख हसीना की वापसी बांग्लादेश में हो नहीं सकती है। दूसरी ओर जमात के जरिए चीन और पाकिस्तान बांग्लादेश में अपना दबदबा कायम करना चाह रहे हैं। ऐसे में तारिक रहमान ही भारत के पास एकमात्र ऑप्शन है। तारिक और उनकी पार्टी बीएनपी की भी यही चाहत है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
उत्‍तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को नई रफ्तार देगा 'निवेश मित्र 3.0'