1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. Dhoni out of match

IPL 2019 : बुखार के कारण धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से बाहर

Mahendra Singh Dhoni
चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुखार के कारण शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में नहीं खेल पाए। फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी दी।
 
वर्ष 2010 के बाद से यह दूसरी अवसर है, जब 2 बार के विश्व कप विजेता कप्तान चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मैच नहीं खेल रहे हैं।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि थाला (धोनी) इस सत्र में दूसरी बार मैच से बाहर हुआ है, इस बार बुखार के कारण। सुरेश रैना को धोनी की अनुपस्थिति में कार्यवाहक कप्तान बनाया गया। (भाषा)
अगला लेख
एशियाई कुश्ती में विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने लगाया 'कांसे का दांव'