1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. Dhoni on Chennai super kings success

धोनी ने नहीं बताया चेन्नई की सफलता का राज, दिया यह दिलचस्प जवाब

MS Dhoni
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यदि वे टीम की सफलता का राज खोल देंगे तो आईपीएल की नीलामी में उन्हें कौन खरीदेगा। 
 
सनराइजर्स हैदराबाद पर छह विकेट से मिली जीत के बाद धोनी ने कहा कि चेन्नई की सफलता का मंत्र मैं बता दूंगा तो वे मुझे नीलामी में नहीं खरीदेंगे। यह राज की बात है।
 
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010,2011 और 2018 में खिताब जीता और 2016, 2017 को छोड़कर हर सत्र में प्लेआफ में पहुंची। इन दो साल में टीम प्रतिबंधित थी।
 
धोनी ने कहा कि दर्शकों और फ्रेंचाइजी का समर्थन अहम है। सहयोगी स्टाफ को काफी श्रेय जाता है जो टीम और खिलाड़ियों के लिए अच्छा माहौल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मैं संन्यास लेने तक कुछ और नहीं बता सकता। (भाषा) 
अगला लेख
धोनी कमर दर्द से परेशान, फिटनेस को लेकर कही यह बड़ी बात