सम्बंधित जानकारी
- वॉटसन की तूफानी पारी से 3 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स IPL के प्लेऑफ में
- बेयरस्टो, वॉर्नर की वतन वापसी से हैदारबाद को तगड़ा झटका
- आईपीएल के 42वें मैच में प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए उतरेगी बेंगलोर
- जॉनी बैरेस्टो के इंग्लैंड लौटने ने बाद यह खिलाड़ी टीम में ले सकता है उनकी जगह
- ऋषभ पंत के लिए बेहद खास था यह पल, छक्का लगाकर दिलाई जीत, खुशी से झूम उठे गांगुली
धोनी कमर दर्द से परेशान, फिटनेस को लेकर कही यह बड़ी बात
चेन्नई। लंबे समय से कमर की तकलीफ से जूझ रहे महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि विश्व कप को ध्यान में रखकर उन्हें एहतियात बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि फिट होने का इंतजार करेंगे तो दो मैचों के बीच पांच साल का अंतर आ जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने कहा कि कमर में जकड़न है लेकिन अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद पर छह विकेट से मिली जीत के बाद कहा, 'कमर की हालत पहले से बेहतर है लेकिन विश्व कप को देखते हुए कोई जोखिम नहीं ले सकता। वह बहुत महत्वपूर्ण है।'
धोनी ने कहा कि शीर्ष स्तर पर हर खिलाड़ी किसी न किसी फिटनेस समस्या से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, 'इस स्तर पर ऐसी समस्यायें आती रहती है। आप पूरी तरह फिट होने का इंतजार करेंगे तो दो मैचों के बीच पांच साल का अंतर आ जाएगा।' (भाषा)
