1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Woman molested in plane, Indian IT manager

विमान में महिला से यौन दुर्व्‍यवहार, भारतीय आईटी मैनेजर दोषी करार, हो सकती है उम्रकैद

Woman molested in plane
वॉशिंगटन। भारत के 35 साल के एक आईटी मैनेजर को अमेरिका में एक उड़ान के दौरान सो रही एक महिला के साथ यौन दुर्व्यवहार करने का दोषी पाया गया है।


खबरों के मुताबिक, यह घटना लास वेगास से डेट्राइट जा रही फ्लाइट में हुई। डेट्राइट न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो साल से एक आईटी कंपनी के लिए काम कर रहे प्रभु रामामूर्ति को 12 दिसंबर को कोर्ट सजा सुनाएगा। इस मामले में रामामूर्ति को उम्रकैद हो सकती है।

अगर रामामूर्ति को छोड़ दिया गया तो उसे वापस भारत भेज दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, रामामूर्ति के 22 वर्षीय महिला के साथ विमान में दुर्व्यवहार किए जाने की घटना के सात महीने बाद अदालत का फैसला आया है। (भाषा) 
अगला लेख
फरहान को मिल्खा बताने वाली किताब पर बवाल, तृणमूल ने दी यह सफाई