बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mujfarpur Kand girl's home sexual abuse Congress accused Brajesh Thakur
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 अगस्त 2018 (15:43 IST)

मुजफ्फरपुर कांड के आरोपी ब्रजेश ने कहा, मैं कांग्रेस में शामिल होने वाला था, टिकट भी तय था...

मुजफ्फरपुर कांड के आरोपी ब्रजेश ने कहा, मैं कांग्रेस में शामिल होने वाला था, टिकट भी तय था... - Mujfarpur Kand girl's home sexual abuse Congress accused Brajesh Thakur
पटना। मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होने का विचार कर रहा था और यह लगभग फाइनल भी हो चुका था। 
 
ब्रजेश ने बुधवार में कोर्ट पेशी के दौरान मीडिया से कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होने वाला था। मुजफ्फरपुर से विधानसभा चुनाव लड़ना भी लगभग तय हो गया था। ठाकुर ने कहा कि किसी भी लड़की ने मेरा नाम नहीं लिया है। 
आरोपी ब्रजेश ने कहा कि मेरे खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की गई है। हालांकि उसने कहा कि बिहार की मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा राजनीतिक विषयों पर जरूर बातचीत हुई थी। किसी काम के सिलसिले में चर्चा नहीं हुई। उसकी वर्मा से 5 महीने में 17 बार बात हुई है।
 
महिलाओं ने स्याही फेंकी : इस बीच, ब्रजेश को जब अदालत लाया गया था तब महिलाओं ने विरोधस्वरूप उसके चेहरे पर स्याही फेंक दी। 
ये भी पढ़ें
सावधान, एक एसएमएस खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट, एसबीआई की चेतावनी