1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Woman found dead inside oven at Walmart in Canada

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

Woman found dead inside oven at Walmart in Canada
Canada Walmart News : कनाडा के हैलिफैक्स शहर स्थित वॉलमार्ट स्टोर के 'बेकरी डिपार्टमेंट' में एक बड़े 'वॉक-इन' ओवन के अंदर 19 वर्षीय एक सिख महिला मृत पाई गई। मीडिया में जारी खबरों में यह जानकारी दी गई। हैलिफैक्स क्षेत्रीय पुलिस (HRP) ने बताया कि उन्हें 6990 मम्फोर्ड रोड स्थित वॉलमार्ट में हुई इस घटना की शनिवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी। महिला की मौत के संबंध में जांच जारी रहने तक शनिवार रात से स्टोर बंद है।
 
पुलिस के अनुसार महिला स्टोर में काम करती थी लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि एक बड़े 'वॉक-इन' ओवन के अंदर से उसका शव बरामद किया गया। 'मैरीटाइम सिख सोसाइटी' ने 'सीटीवी न्यूज' में जारी खबर की पुष्टि की कि महिला उनके समुदाय की सदस्य थी।
'मैरीटाइम सिख सोसाइटी' के अनमोलप्रीत सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए और उसके परिवार के लिए बहुत दुखद है। वह अपने बेहतर भविष्य के लिए यहां आई थी लेकिन उसने अपनी जान गंवा दी। 'ग्लोब एंड मेल' अखबार के अनुसार, महिला हाल ही में भारत से कनाडा आई थी।
महिला की मौत के संबंध में जांच जारी रहने तक शनिवार रात से स्टोर बंद है। एचआरपी कांस्टेबल मार्टिन क्रोमवेल ने कहा कि इस मामले की जांच जटिल है। हैलिफैक्स के श्रम विभाग की प्रवक्ता ने कहा कि बेकरी और वॉलमार्ट स्टोर के 'एक उपकरण' के लिए काम बंद करने का आदेश जारी किया गया है। एचआरपी ने कहा कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जांच अभी तक उस बिंदु तक नहीं पहुंची है जहां मौत के कारण और तरीके की पुष्टि की जा सके।(भाषा)
(सांकेतिक फोटो)
Edited by: Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Indore में विक्षिप्त महिला से रेप, अर्द्धनग्न सड़कों पर घूमती रही पीड़िता