1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. indore police found woman roaming on road in half clothes at midnight

Indore में विक्षिप्त महिला से रेप, अर्द्धनग्न सड़कों पर घूमती रही पीड़िता

Indore
Indore news in hindi : शहर में महिला अपराध का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सदरबाजार इलाके में पुलिस टीम को एक महिला देर रात को रोड पर आधे कपड़ों में घूमती हुई मिली। हाल ही में धर्मनगरी उज्जैन में भी दुष्कर्म ऐसा ही मामला सामने आया था। पुलिस ने महिला को रोककर उससे पूछताछ की तो वो डर के कारण सहम गई और कुछ बोल नहीं पाई। लेकिन जब पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई तो पता चला कि महिला के साथ बलात्कार हुआ है।
 
सीसीटीवी से आरोपी की पहचान : महिला पूछताछ में पुलिस को भी जवाब नहीं दे पाई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू उर्फ साहिल ने भी दुष्कर्म की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
क्या बोली पुलिस : एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के जिंसी क्षेत्र में देर रात रोड पर एक युवक विक्षिप्त महिला को ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद वही महिला नग्न अवस्था में वापस उसी रस्ते से आते हुई दिखाई दी जहां विक्षिप्त महिला को नग्न अवस्था में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस महिला को थाना ले गई और फिर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जहां सीसीटीवी में पुलिस ने इस मामले में जनता क्वार्टर का रहने वाला सोनू उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन गिरावट, Sensex 139 अंक टूटा, Nifty भी रहा नुकसान में