1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Why air india cancles delhi mosco flight

एअर इंडिया ने क्यों रद्द की दिल्ली-मॉस्को उड़ान?

air india
नई दिल्ली। एअर इंडिया ने अपनी दिल्ली-मॉस्को की उड़ान गुरुवार को रद्द कर दी। कंपनी को आशंका थी कि उसकी उड़ान का बीमा यूक्रेन पर रूस के हमले की वजह से रूसी हवाई क्षेत्र में मान्य नहीं होगा।
 
उड़ान बीमा आमतौर पर पश्चिमी देशों से बाहर की कंपनियों द्वारा प्रदान किया जाता है। रूस की ओर से 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद पश्चिमी देशों ने सभी रूसी विमानन कंपनियों को अपने हवाई क्षेत्र से प्रतिबंधित कर दिया था।
 
हालांकि एअर इंडिया हफ्ते में 2 बार दिल्ली-मॉस्को उड़ानों का संचालन कर रही है। भारत ने रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित नहीं किया है।
 
गुरुवार को संचालित होने वाली एअर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को उड़ान को रद्द कर दिया गया है। उड़ान इसलिए रद्द की गई है क्योंकि यह आशंका है कि बीमा रूसी हवाई क्षेत्र में मान्य नहीं होगा। (भाषा)
अगला लेख
वैष्णो देवी यात्रा के लिए बेचे फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट, 3 गिरफ्तार