1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Air India plane went off the runway at Jabalpur

जबलपुर में रनवे से उतरा एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे 55 यात्री

Air India plane
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का एक विमान अनियंत्रित होकर रनवे से उतर गया। हालांकि कोई भी बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
 
दिल्ली से जबलपुर आ रहे इस विमान में 55 यात्री सवार थे। सभी पूरी तरह सुरक्षित है। विमान को जबलपुर से बिलासपुर (Bilaspur) के लिए उड़ान भरना थी।
 
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
अगला लेख
2024 में नरेंद्र मोदी को हैट्रिक लगाने से कौन रोकेगा?