Thu, 23 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. War practice, Japanese army

जापान ने किया अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास

War practice
टोक्‍यो। जापानी एफ-15 लड़ाकू विमानों ने शनिवार को अमेरिकी बी-1 बमवर्षक विमानों के साथ पूर्वी समुद्री क्षेत्र में संयुक्त सैन्याभ्यास किया। जापानी वायुसेना ने यह जानकारी दी है।
 
जापानी वायुसेना ने बताया कि इस अभ्यास में अमेरिका के 2 बी-1 बमवर्षक विमानों ने गुयाम स्थित एंडरसन हवाई अड्डे से उड़ान भरी और इस दौरान उनका साथ जापानी लड़ाकू विमानों ने दिया।
 
उत्तर कोरिया की ओर से उत्तरी जापान की तरफ 29 अगस्त को किए गए मिसाइल परीक्षण के 2 दिन बाद दोनों देशों की वायुसेना ने इसी तरह का अभ्यास 31 अगस्त को किया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
जयंती नटराजन के यहां सीबीआई का छापा