गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. USA says Pakistan to arrest Hafiz Saeed
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , शनिवार, 25 नवंबर 2017 (09:06 IST)

पाकिस्तान से अमेरिका बोला, हाफिज सईद को फिर करो गिरफ्तार

Hafiz Saeed
वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार से कहा कि वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को उसके गुनाहों के लिए फिर से गिरफ्तार करे और आरोपी बनाए।
 
गौरतलब है कि सईद को गुरुवार को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया था। वह इस साल जनवरी से नजरबंद था। नजरबंदी से बाहर आते ही सईद ने भारत विरोधी बयानबाजी की और कहा कि वह ‘कश्मीर के मकसद’ के लिए लोगों लामबंद करेगा।
 
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा कि अमेरिका इससे बहुत चिंतित है कि हाफिज सईद को पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा कर दिया गया है। लश्कर-ए-तैयबा को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया गया है जो कई अमेरिकी नागरिकों सहित सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या का जिम्मेदार है।
 
उन्होंने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सईद को उसके अपराधों के लिए गिरफ्तार किया जाए और आरोपी बनाया जाए। जमात-उद-दावा के सरगना सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित कर रखा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
अयोध्या में राम मंदिर पर भागवत ने दिया यह बयान, मुस्लिम संगठन नाराज