1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US Securities and Exchange Commission sues Elon Musk

एलन मस्क की बढ़ेगी मुश्किल, अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग ने किया मुकदमा दायर

मस्क ने सोशल मीडिया साइट 'ट्विटर' खरीदने से पहले 2022 की शुरुआत में इसके शेयर के बारे में अपने स्वामित्व का समय पर खुलासा नहीं किया था

Elon Musk Twitter
Elon Musk News: अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) ने अरबपति उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) पर मुकदमा दायर किया है और कहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'ट्विटर' (Twitter) खरीदने से पहले 2022 की शुरुआत में इसके शेयर के बारे में अपने स्वामित्व का समय पर खुलासा नहीं किया।ALSO READ: एलन मस्क ने की भारत सरकार की तारीफ, अब ऐसे होगी सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की नीलामी
 
एलन मस्क पर हैं ये आरोप : एसईसी का आरोप है कि इसके परिणामस्वरूप मस्क ने जो शेयर खरीदे थे, उनके लिए कम से कम 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर कम भुगतान किया गया जबकि उन्हें ट्विटर के 5 प्रतिशत से अधिक शेयरों पर अपने स्वामित्व का खुलासा करना चाहिए था। मस्क ने अक्टूबर 2022 में 'ट्विटर' को खरीदा था और बाद में इसका नाम बदलकर 'एक्स' कर दिया।ALSO READ: स्पेसएक्स के रॉकेट से भारत ने किया प्रक्षेपण, इसरो ने क्यों ली एलन मस्क की मदद?
 
कानून के तहत अपने स्वामित्व का खुलासा करना जरूरी था : मस्क ने 2022 की शुरुआत में ट्विटर के शेयर को जमा करना शुरू किया और उस साल मार्च तक उनके पास 5 प्रतिशत से ज्यादा शेयर हो गए। शिकायत में कहा गया है कि उस समय उनके लिए कानून के तहत अपने स्वामित्व का खुलासा करना जरूरी था, लेकिन रिपोर्ट आने के 11 दिन बाद यानी 4 अप्रैल तक उन्होंने ऐसा नहीं किया। 'एक्स' और मस्क के प्रतिनिधियों ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।ALSO READ: ट्रंप के चुनाव जीतते ही मालामाल हुए एलन मस्क, जानिए 1 ही दिन में कितनी हुई कमाई
 
अप्रैल 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए मस्क ने एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद इससे पीछे हटने की कोशिश की जिसके कारण कंपनी ने उन पर अधिग्रहण के लिए दबाव बनाने के वास्ते मुकदमा दायर किया। एसईसी ने कहा है कि अप्रैल 2022 में उसने इस बात की जांच की स्वीकृति दी कि क्या मस्क द्वारा ट्विटर के शेयर की खरीद और कंपनी से संबंधित उनके बयानों तथा एसईसी को दी गई जानकारी के संबंध में किसी भी प्रतिभूति कानून का उल्लंघन हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सागर के 'त्रिदेव', युद्धपोत INS सूरत, नी‍लगिरि और वाघशीर, दहल जाएगा दुश्मन