1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US Navy helicopter crashes in Australia

अमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 सैनिकों की मौत, कई घायल

US Navy helicopter crashes in Australia
US Navy helicopter Crash : ऑस्ट्रेलिया में लगभग 20 अमेरिकी नौसैनिकों को ले जा रहा सैन्य हेलीकॉप्टर वी-22 ऑस्प्रे, उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन के तट पर सैन्य अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। खबरों के अनुसार, दुर्घटना में 3 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि‍ 20 से ज्‍यादा सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
खबरों के अनुसार, हेलीकॉप्टर की यह दुर्घटना आज मेलविले द्वीप के पास हुई। दुर्घटना में 3 नौसैनिकों की मौत हो गई और करीब 23 सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सैन्य अभ्यास, में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस और तिमोर-लेस्ते की सेना शामिल है। 
 
ये अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है। इस युद्धाभ्यास में 150 अमेरिकी सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। सैनिकों को बचाने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कई सैनिकों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।दुर्घटना की वजह से युद्धाभ्यास को रोक दिया है।
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
Chandrayaan-3 : लैंडर विक्रम की पहली खोज, ChaSTE पेलोड का पहला डेटा आया सामने