US Midterm Election: अमेरिका में ट्रंप को तगड़ा झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स भारी; जानें क्या बोले राष्ट्रपति?
US Midterm Election Results : अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संसद के दोनों सदनों (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट) में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। ALSO READ: क्या है mid-term election, अमेरिका में क्या होगा डोनाल्ड ट्रंप सरकार का, मनमानी पर लगेगी लगाम?
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के साथ ही कुछ राज्यों में गवर्नर समेत अहम पदों के लिए मतगणना जारी है। अब तक प्राप्त परिणामों और रुझानों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत मिल गया। प्रतिनिधि सभा में भी ट्रंप की पार्टी बहुमत से दूर रही।
मिडटर्म इलेक्शन रिजस्ट पर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा कर दावा किया कि अगर वह भी चुनाव में उम्मीदवार होते तो उनकी पार्टी को बड़ी जीत मिलती। उन्होंने कहा- मैं चुनाव में उम्मीदवार नहीं था। अगर मैं उम्मीदवार होता तो हम बहुत बड़े अंतर से जीतते।
BREAKING: President Trump just SPOKE OUT for the FIRST TIME after Democrats' big election win "I wasnt on the Ballot and if I was, we would have won IN A LANDSLIDE! Thank you for your attention to this matter. President DONALD J. TRUMP" https://t.co/pSaBAdPGMa
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) November 4, 2026
जॉन ओसॉफ का ट्रंप पर निशाना
अमेरिका में सीनेट चुनाव में दोबारा जीत हासिल करने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जॉन ओसॉफ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनता ने बड़े अंतर से जीत दिलाकर ट्रंप के नेतृत्व की नाकामी, भ्रष्टाचार और गलत कामों को खारिज कर दिया है। ALSO READ: क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? नेतन्याहू के दबाव में ट्रंप प्रशासन ले सकता है बड़ा फैसला
क्या है भारतवंशियों का हाल?
डेमोक्रेटिक पार्टी की पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं। डेमोक्रेटिक पार्टी के सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा चुनाव जीतकर अपनी सीट बरकरार रखी। रिपब्लिकन पार्टी के नेता विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर चुनाव में पीछे चल रहे हैं।

