1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. truth of 10 foot Alien

सामने आया 10 फुट के alien का सच, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Aliens
Aliens को लेकर लोगों में हमेशा उत्सुकता रही है। हालांकि इनके होने के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। एलियंस के वीडियो सोशल मीडिया पर भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर पिछले हफ्ते एक वीडियो खूब चर्चा में रहा। इसमें मियामी में एक शॉपिंग मॉल के बाहर 10 फुट के एलियन को दिखाने का दावा किया गया था।

फोर्ब्स के मुताबिक क्लिप में नए साल के दिन मॉल में किशोरों के बीच हुई लड़ाई के बाद भारी पुलिस बल दिख रहा था। इसे एलियन वीडियो के रूप में दिखाया गया। मियामी पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे बड़ी लड़ाई का जवाब दे रहे थे। खबरों के मुताबिक इसे लेकर पुलिस ने कई गिरफ्तारियां भी कीं।

सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद हैं। फोर्ब्‍स में छपी खबर के मुताबिक शॉपिंग मॉल के बाहर जमा हुई भीड़ के पीछे की वजह दो गुटों के बीच की लड़ाई बताई जा रही है। इसी वीडियो को एलियन वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। मियामी पुलिस ने मीडिया को बताया कि कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। एजेंसियां  Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
सोना 63150 रुपए पर स्थिर, चांदी की कीमत में भी बदलाव नहीं