Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump Scraps Obama-Era Amnesty Programme

ट्रंप ने लिया यह बड़ा फैसला, 7000 भारतीय होंगे प्रभावित

Donald Trump
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा प्रशासन के उस एमनेस्टी कार्यक्रम को मंगलवार को रद्द कर दिया जिसके तहत अवैध तौर पर अमेरिका आए आव्रजकों को रोजगार के लिए वर्क परमिट दिया गया था। इससे 800,000 कामगारों पर असर पड़ेगा जिनके पास सही दस्तावेज नहीं हैं। इसमें 7000 से अधिक अमेरिकी भारतीय शामिल हैं।
 
अमेरिक अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने कहा, 'मैं यह घोषणा करता हूं कि डीएसीए ( डिफर्ड एक्शन फॉर चिल्ड्रन अरायवल ) नामक कार्यक्रम जो ओबामा प्रशासन में प्रभाव में आया था, उसे रद्द किया जाता है।'
 
कुछ दिन से इस घोषणा की अपेक्षा की जा रही थी। इसके बाद देश भर में इसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए। ट्रंप के फैसले के खिलाफ व्हाइट हाउस के बर सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
इंदौर में निकला झांकियों का कारवां, रातभर जागा शहर