Fri, 24 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. North Korea, America, nuclear program india_pakistan war

उत्तर कोरिया और अमेरिका में हुआ युद्ध तो आप पर क्या होगा असर

North Korea
प्योंगयोंग (उत्तर कोरिया)। उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रमों के कारण अमेरिका, जापान और अन्य पश्चिमी देशों की आंखों का कांटा बना हुआ है। आर्थिक प्रतिबंधों और सीमित साधनों के बावजूद उत्तर कोरिया लगातार परमाणु परीक्षण करते जा रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका उत्तर कोरिया पर इस तरह कार्रवाई करेगा कि दुनिया ने ऐसा पहले कभी देखा नहीं होगा। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो तीसरे विश्व युद्ध की भयानक स्थितियां बन सकती हैं। भारत और पाकिस्तान भी आमने-सामने हो सकते हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका के पास 'भरपूर सैन्य ताकत' है और 'अगर जरूरी हुआ तो हम उनका इस्तेमाल करेंगे।' हालांकि निक्की हेली के मुताबिक अमेरिका का ध्यान अभी उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों का घेरा कसने पर है। इसके लिए अमेरिका जल्द ही कोई प्रस्ताव पेश करेगा।
 
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो सकता है। अगर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध शुरू हो जाए तो भारी तबाही मच सकती है। भारत की जबावी परमाणु हमले में पूरा पाकिस्तान ही दुनिया के मानचित्र से गायब हो सकता है। करीब 18 करोड़ लोग (पाकिस्तान की पूरी आबादी) का सफाया हो जाएगा। इसी तरह अगर चीन और भारत के बीच परमाणु युद्ध हो तो पूरा भारत तबाह हो जाएगा और चीन का बहुत बड़ा हिस्सा खंडहर बन जाएगा।
ये भी पढ़ें
जैश और लश्कर को 'ब्रिक्स घोषणा पत्र' में किया शामिल : चीन