Hanuman Chalisa
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump, Vladimir Putin

‘डोनाल्ड ट्रंप मेरी दुल्हन नहीं' : व्लादिमिर पुतिन

Donald Trump
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना से परहेज करते हुए कहा कि ट्रंप ‘उनकी दुल्हन नहीं हैं और वह उनके दूल्हा नहीं’ हैं। एक प्रेस कॉंफ्रेंस में पुतिन ने पत्रकारों के इस सवाल को भी खारिज कर दिया कि क्या वह ट्रंप के ‘अनुभवहीन’ होने से निराश हैं।
 
रूसी न्यूज एजेंसियों ने पुतिन के हवाले से कहा कि ट्रंप ‘मेरी दुल्हन नहीं हैं और मैं उनका दूल्हा नहीं हूं।’ यह पूछे जाने पर कि अगर ट्रंप पर महाभियोग चलाया जाता है तो रूस को कैसा महसूस होगा, इस पर पुतिन ने कहा कि अमेरिका की घरेलू राजनीति पर चर्चा करना रूस के लिए ‘बेहद गलत’ होगा।
 
पिछले साल जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे तो रूसी अधिकारियों ने काफी खुशी जाहिर की थी। पुतिन ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा था कि वह रूस के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं।
 
हालांकि, रूस पर पहले से ज्यादा अमेरिकी प्रतिबंध लगने और रूसी वाणिज्यिक दूतावास बंद करने के अमेरिका के फैसले ने दोनों देशों की दूरियां बढ़ने की चिंताएं बढ़ा दी हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
एचपी का नया 'प्रो8 टैबलेट' लांच