रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. The island where men are BANNED
Written By
Last Updated : सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (14:13 IST)

सिर्फ महिलाएं सुपरशी में करेंगी एन्जॉय

सिर्फ महिलाएं सुपरशी में करेंगी एन्जॉय - The island where men are BANNED
हेलसिंकी। फिनलैंड के बाल्टिक सी के पास एक ऐसा द्वीप है जहां पर मर्दों का आना प्रतिबंधित होगा। यहां सिर्फ महिलाओं को ही आने की इजाजत होगी। इस द्वीप का नाम है सुपरशी आइलैंड। इस आइलैंड को गर्मियों में इसी साल खोल दिया जाएगा। 
 
विदित हो कि यह द्वीप एक अमेरिकी बिजनेसवुमन क्रिस्टीना रॉथ के दिमाग की उपज है। वे ऐसी जगह की तलाश में थीं, जहां महिलाएं आराम से छुट्टियां मना सकें। यहां उनकी तलाश खत्म हुई।
 
क्रिस्टीना रॉथ का कहना है कि यहां महिलाओं को फिटनेस, न्यूट्रीशन और वे सभी चीजें मिलेंगी जहां वे चीजें उन्हें भाग-दौड़ भरी जिंदगी में नहीं मिल पाती हैं।
 
इस द्वीप को गर्मियों में इसी वर्ष खोल दिया जाएगा। सुपरशी द्वीप या आइलैंड में एक रिजॉर्ट भी है, जिसका निर्माण कार्य जारी है। इस रिजॉर्ट में 4 कैबिन होंगे जहां 10 महिलाएं आराम से रह सकती हैं। इस रिजॉर्ट में स्पा, सौना बाथ और अन्य सुविधाएं होंगी। 
 
ABC News की एक खबर के मुताबिक, सुपरशी आइलैंड में शेयर रूम रहेंगे। एक कैबिन की कीमत 3 हजार डॉलर से लेकर 6 हजार डॉलर तक रहेगी। यहां महिलाएं 5 दिन तक रह सकती हैं। लेकिन टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को स्वीकृति लेने के लिए सबसे पहले स्काइप के जरिए एक इंटरव्यू देना होगा। 
 
द्वीप के बारे में New York Post से क्रिस्टीना रॉथ ने साफ कहा है- 'मैं मर्दों से प्यार करती हूं, उनसे किसी भी प्रकार की नफरत नहीं है। आगे ये आइलैंड मर्दों के लिए भी खुल सकता है। लेकिन फिलहाल यह सिर्फ और सिर्फ महिलाओं और सुपरशी कम्यूनिटी के लिए है।' उन्होंने 8.4 एकड़ का यह आइलैंड सितंबर 2017 में खरीदा था। फिलहाल यहां कंस्ट्रक्शन जारी है।
 
इस आइलैंड पर पुरुषों द्वारा किसी भी तरह की दखलनदाजी नहीं की जा सकेगी। यहां आकर महिलाएं अपनी पसंद के मुताबिक खा सकती हैं, अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े पहन सकती हैं और योगा-मेडिटेशन कर खुद को रिलेक्स फील करा सकती हैं। 
 
दरअसल में क्रिस्टीना को ऐसा आइलैंड बसाने का ख्याल तब आया जब उन्होंने नोटिस किया कि महिलाओं का खुद से ज्यादा ध्यान पुरुषों पर होता है। साथ ही उन्होंने यह भी महसूस किया कि महिला विजिटर्स के दिमाग में पुरुष भटकाव पैदा करते हैं। उन्होंने महसूस किया कि जब भी महिलाएं किसी हैंडसम पुरुष को देखतीं हैं तो मेकअप करने लगती हैं या फिर असहज महसूस करती हैं। 
 
उनके मन में सवाल आने लगते हैं कि ना जाने वे कैसी लग रही हैं और उन्होंने जो कपड़े पहने हैं वे उन पर ठीक भी लग रहे हैं या नहीं। इसी मनःस्थिति को ध्यान में रखते हुए क्रिस्टीना ने इस आइलैंड का प्लान किया, जहां महिलाएं फ्री होकर मजे कर सकें। आइलैंड जून 2018 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। 
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी को लेकर शीला दीक्षित ने दिया यह बयान