1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hawaii Island Honolulu American State

झूठी चेतावनी के कारण हवाई द्वीप में घबराहट

Hawaii Island
होनोलुलु। मध्य प्रशांत स्थित अमेरिकी राज्य हवाई में आज सुबह झूठी मिसाइल चेतावनी के कारण लोगों में घबराहट फैल गई। सुबह लोगों के मोबाइल फोन पर संदेश आए कि हवाई पर मिसाइल हमला होने वाला है और आप सभी को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी चाहिए और यह चेतावनी किसी अभ्यास का हिस्सा नहीं है। गवर्नर डेविड इगे ने हालांकि बाद में इस मामले में माफी मांगी और स्पष्ट किया कि किसी कर्मचारी से गलत बटन दब गया है।

अमेरिकी सरकार ने कहा है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। इस राज्य में चेतावनी युक्त अलार्म सिस्टम इसलिए लगाए गए हैं, क्योंकि यह उत्तर कोरियाई मिसाइलों की जद में आता है। शीत युद्ध की समाप्ति के बाद पहली बार दिसंबर में हवाई ने अपने पहले चेतावनी सायरन का परीक्षण किया था लेकिन आज का झूठा संदेश लोगों के मोबाइल फोन के अलावा टेलीविजन और रेडियो स्टेशनों पर भी प्रसारित हो गया।

मोबाइल फोन पर यह चेतावनी संदेश सुबह आठ बजकर सात मिनट पर आया और इसके 18 मिनट बाद ई-मेल के जरिए इसे सुधारने का प्रयास किया गया। गवर्नर के मुताबिक राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी में शिफ्ट बदलने के दौरान मावनीय त्रुटि से यह संदेश प्रसारित हो गया और किसी कर्मचारी से गलत बटन दब गया था। (वार्ता) 
अगला लेख
गंभीर, युवराज और गेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए