Daily Horoscope
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

BBChindi

आदमी ने चबाया कुत्ते का सिर

Last Modified:?> Wednesday, 29 March 2017 (11:44 IST)
Widgets Magazine
अमेरिकी राज्य प्यूर्टेरिको में एक व्यक्ति को अपनी के कुत्ते का सिर चबाने के आरोप में की सज़ा दी गई है। लूईस अर्रोयो को जानवरों के साथ बुरा बर्ताव करने और घरेलू हिंसा के मामले में दोषी पाया गया और सात साल की क़ैद की सज़ा सुनाई गई है।
 
लेर्स शहर में रहने वाले 40 वर्ष के अर्रोयो ने 4 फरवरी को दो महीने के चीवावा कुत्ते पर हमला किया था और अपनी गर्लफ्रेंड को भी मारा था। जज कार्लोस लोपेज़ जीमेनेज़ ने अर्रोयो पर 3000 डॉलर यानी क़रीब दो लाख रूपये का भी जुर्माना लगाया।
 
अल वोसरो अख़बार के मुताबिक अर्रोयो बेरोज़गार थे और बीते छह महीने से अपनी 38 साल की गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे थे। ख़बरों के मुताबिक घटनास्थल पर ही कुत्ते की मौत हो गई। हमले के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

सांकेतिक फोटो
BBChindi
Read more on : अमेरिकी राज्य प्यूर्ट्रेरिको गर्लफ्रेंड कुत्ता जेल Dog Jail Girlfriend American State Puerto Rico