1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Japan disputed island

जापान ने विवादित द्वीपों पर अपने दावों के दस्तावेज किए पेश

Japan
टोकियो। जापान सरकार ने गुरुवार को एक छोटा-सा संग्रहालय खोला जिसमें उसने अपने  क्षेत्रीय दावों के पक्ष में मानचित्र तथा दस्तावेज रखे हैं।


जापान के क्षेत्रीय मामलों के प्रभारी मंत्री तेत्सुमा इसाकी ने बताया कि जापान को इस बात में सुधार करना जरूरी है कि कैसे विवादित द्वीपों के बारे में सूचना आंतरिक और बाहरी रूप से प्रसारित होती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन द्वीपों को लेकर हमारे दावे सही हैं।

राष्ट्रीय क्षेत्रीय एवं संप्रभुता संग्रहालय में ऐतिहासिक दस्तावेजों की प्रतियां रखी हुई हैं जिसमें जापान का कहना है कि गैर आबादी वाले द्वीपों के 2 सेट उसके मालिकाना हक वाले हैं जिसमें से एक पर चीन और दूसरे पर दक्षिण कोरिया अपना दावा जताता है। (भाषा) 
अगला लेख
पद्मावत विवाद, सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका