सम्बंधित जानकारी
- Jammu Kashmir: आतंकियों ने पुलवामा में बिहार के मजदूरों पर फेंका ग्रेनेड, 1 की मौत और 2 घायल
- अनंतनाग मुठभेड़ में 3 जवान जख्मी, शोपियां में आतंकी हमले में 2 मजदूर घायल
- कश्मीर में अब हाइब्रिड आतंकी बने खतरा, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात होंगी 500 कंपनियां
- J&K के पुलवामा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
- श्रीनगर में लश्कर के 2 'हाइब्रिड आतंकी' गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला, होटल में घुसे आतंकी, 11 लोगों की मौत
मोगादिशु। सोमालिया के मोगादिशु में मुंबई के 26/11 जैसा हमला हुआ है। अल शबाब के आतंकियों ने होटल हयात में घुसकर जमकर गोलीबारी की। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में होटल के मालिक भी शामिल है।
आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने होटल को घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है। आतंकी अभी भी इमारत के अंदर छिपे हुए हैं। इस बीच सुरक्षा बलों ने होटल में फंसे कई लोगों को सफलतापुवर्क बाहर निकाल लिया है। कई लोगों के अभी भी होटल में फंसे होने की खबर है।
मीडिया खबरों के अनुसार, बंदूकधारियों के होटल में घुसने से कुछ मिनट पहले एक बड़ा धमाका हुआ। पहले विस्फोट के कुछ मिनट बाद होटल के बाहर दूसरा विस्फोट हुआ। इसके बाद आतंकी जबरन होटल में दाखिल हो गए। हमले के समय वहां खुफिया विभाग की बैठक चल रही थी। हमले में विभाग के चीफ के घायल होने की भी खबर है।
अल-कायदा से जुड़े जिहादी समूह अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी समूह शबाब ने एक बयान में कहा कि अल शबाब हमलावरों का एक समूह मोगादिशु में होटल हयात में जबरन घुस गया, लड़ाके होटल के अंदर बेतरतीब गोलीबारी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2011 को कराची से नाव से समुद्र के रास्ते घुसे लश्कर के 10 आतंकियों ने बम धमाकों और गोलीबारी से मुंबई को दहला दिया था। इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे।
