1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Terrorism, terrorist attack, African military base

इस्लामी आतंकवादियों का अफ्रीकी सैन्य ठिकाने पर हमला, छह मरे

Terrorism
बमाको। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के मध्य में स्थित अफ्रीकी सेना टास्क फोर्स के मुख्यालय पर शुक्रवार को रॉकेटों और विस्फोटकों से लैश इस्लामी आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें छह लोग मारे गए। सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि इस हमले में दो सैनिक और चार हमलावर मारे गए। वाहन पर सवार हमलावरों ने सेवारे शहर स्थित सैन्य परिसर में बमों से हमला किया, जबकि कुछ लोगों ने अंदर घुसने के क्रम में माली सैनिकों पर बंदूकों से गोलीबारी की।

घटनास्थल से प्राप्त चित्र में एक वाहन का जला अवशेष, गढ्ढा और इमारत की क्षतिग्रस्त दीवार दिखाई दे रहा है। पश्चिम अफ्रीका के अर्द्ध शुष्क साहेल क्षेत्र में जिहादियों को निकाल बाहर करने के लिए गत वर्ष जी5साहेल नामक क्षेत्रीय बल का गठन किया गया था जियका मुख्यालय उस इमारत में स्थित है।

इस बल में माली, नाइजर, बुर्किना फासो, चाड और मॉरिटानिया के सैनिक शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता बोबाकर डायलो ने बताया कि हमलावरों ने मुख्यालय पर रॉकेट से हमला किया। कुछ हमलावर परिसर में घुसपैठ की कोशिश की।

इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। सेवारे स्थित संयुक्त राष्ट्र सूत्र ने गुमनामी की शर्त पर बताया कि सेना परिसर पर कार बम से हमला किया गया। माली में अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व यह हमला हुआ है।
हाल के वर्षों में इस्लामी आतंकवादियों द्वारा कम आबादी वाले साहेल में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। आतंकवादी संगठन अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह इस क्षेत्र में हमलों के लिए मध्य और उत्तरी माली का उपयोग लांचपैड के रूप में कर रहे हैं। (वार्ता)
अगला लेख
डॉलर के मुकाबले थरथर कांप रहा रुपया, ये है वजहें