1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hanging, Iraq government, terrorist

अपहरण और हत्या मामले में इराक में 12 आतंकियों को फांसी

Hanging
बगदाद। इराक में प्रधानमंत्री हैदर अल आबदी के फांसी देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश के बाद 12 आतंकवादियों को फांसी दी गई है।


आबदी ने सुरक्षाबलों के परिवार के आठ सदस्यों का अपहरण करके हत्या करने के बाद फांसी की सजा पाए आतंकवादियों को फांसी देने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया था।

सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, प्रधानमंत्री हैदर अल आबदी के आदेश के आधार पर गुरुवार को 12 आतंकवादियों को फांसी दी गई। इन आतंकवादियों के मामले में आखिरी फैसला आ चुका था। (वार्ता)
अगला लेख
स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा रा‍शि पर राहुल ने कसा मोदी पर तंज