सोशल मीडिया पर फर्जी फ्रेंड बनाओ और रकम पाओ...
Publish Date: Tue, 13 Jun 2017 (14:10 IST)
Updated Date: Tue, 13 Jun 2017 (14:13 IST)
पेइचिंग। चीन अपने अजीब कारनामों के चलते पूरी दुनिया में फेमस है लेकिन चीन की इस तरह की कंपनियों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि आखिर ये अपना काम कहां से कहां तक ले जाती हैं। कंपनी अब चीन के आसपास के देशों में रहने वाले लड़कों को भी एक खास काम के लिए ऑफर दे रही है। अगर आप इस काम को जान गए तो इंडिया का हर लड़का इस काम के लिए हां कर देगा।
इस खास काम के लिए ये कंपनियां कोई कीमत भी नहीं ले रहीं हैं बल्कि आपको मनचाहे पैसे मिलेंगे। पैसों के जमाने में आजकल हर कोई पैमाना कमाना चाहता है। इसके लिए अगर इतना आसान काम करने को मिल रहा तो कोई भी झट से तैयार हो जाए। सबसे बड़ी बात है कि कोई मेहनत नहीं करनी इस खास काम के लिए, इस कंपनी को बस आपकी मर्जी चाहिए।
शायद आपको पता नहीं हो चीन में इस खास काम के लिए लड़के लड़कियों से काम लेने की लूटमार चल रही है। अगर आपको ये काम अच्छा लगे तो आप भी कर सकते हैं। जानते हैं इस खास काम के बारे में, जिसे जल्दी ही भारत में भी लाया जाएगा।
दरअसल चीन की एक कंपनी जवान लड़के लड़कियों को एक खास काम के लिए पैसे दे रही है। कंपनी उन्हें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फर्जी फ्रेंड बनाने के लिए पैसे दे रही है। मतलब यह है कि अगर आप चाहें तो इस कंपनी में अपना नाम रजिस्टर करवा के अपनी फोटोज क्लिक करवा सकते हैं।
ये फोटोज इतनी अच्छी होती हैं कि कोई भी आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे बिना नहीं रह सकता है। आपकी एक सेल्फी से आपकी फ्रेंड लिस्ट बढ़ जएगी। आपके हर फोटोज पर 100 प्लस में लाइक्स होंगे। आप सोशल मीडिया पर छा जाएंगे। ये कंपनी सिर्फ आपकी एक अच्छी सेल्फी लेती है और इसी बात की रकम मिलती है। चीन में लोगों की भीड़ उमड़ी है इस काम के लिए, आप क्या सोच रहे हैं?