गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. saudi arab bans rainbow colored clothes and toys as it allegedly promotes homosexuality
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 जून 2022 (11:40 IST)

सऊदी अरब में लगा खिलौनों पर प्रतिबंध, वजह जानकर होगी हैरानी

saudi arab toys ban
Photo - Twitter
रियाद। सऊदी अरब में कुछ अधिकारियों को दुकानों से बच्चों के खिलौने और कपड़े जब्त करते देखा गया। देश के वाणिज्य मंत्रालय ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अधिकारियों को राजधानी रियाद के एक रिटेल स्टोर से इन उत्पादों को हटाते हुए दिखाया गया है।  
 
दरअसल, सऊदी अरब की सरकार ने सभी इंद्रधनुष के रंग के खिलौनों, कपड़ों, स्कर्ट, टोपी, पेंसिल, बैग आदि सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर सरकार ने तर्क दिया है कि यह रंग 'समलैंगिकता' (Homosexuality) को बढ़ावा देता है। अब देश में इस रंग के किसी भी उत्पाद का निर्माण, विक्रय या उपयोग प्रतिबंधित है।
 
सऊदी अरब का रूढ़िवादी साम्राज्य 2019 में विश्व भर के पर्यटकों के लिए खुला। लेकिन दूसरे खाड़ी देशों की तरह ये देश भी समलैंगिकता को गैर-कानूनी मानने जैसे फैसलों के लिए मनावाधिकार संस्थाओं की नजरों में रहता है। 
 
इस कार्रवाई से जुड़े वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि हम उन वस्तुओं का ढूंढ कर जब्त कर रहे हैं, जो इस्लाम की आस्था और सार्वजनिक नैतिकता के विपरीत हैं और युवा पीढ़ी को निशाना बनाकर समलैंगिक रंगों को बढ़ावा देती हैं। 
सऊदी अरब शुरू से LGBTQ समाज का विरोधी रहा है। अप्रैल में, राज्य ने समलैंगिकता को बढ़ावा देने के आरोप में मार्वल फिल्म - डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस पर प्रतिबंध लगा दिया था। यहां तक की हाल ही में रिलीज हुई लाइट ईयर भी अपने 'गे किसिंग सीन' के कारण देश में नहीं दिखाई जाएगी।