Daily Horoscope
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Queen Elizabeth II, Elizabeth II, Birthday

ब्रिटेन की महारानी ने मनाया 91वां जन्मदिन

Queen Elizabeth II
लंदन। दुनिया की सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय से साम्राज्ञी रहने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 91 साल की हो गईं। उन्होंने अपने घर विंडसर कैसल में निजी तौर पर अपना जन्मदिन मनाया।
 
इस मौके पर बकिंघम पैलेस ने महारानी की 10 साल की बच्ची वाली एक तस्वीर जारी की, जिसमें वह मई 1926 में अपने माता-पिता के साथ हैं। उनकी श्वेत श्याम तस्वीर आज सुबह ट्वीट की गई। वहीं तोपों की सलामी से पूरा लंदन गूंज उठा।
 
प्रिंस ऑफ वेल्स और उनकी पत्नी केमिला के आधिकाकि आवास क्लारेंस हाउस ने महारानी और प्रिंस चार्ल्स की 1952 की एक और श्वेत श्याम तस्वीर साझा की।
 
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सितंबर 2015 में महारानी विक्टोरिया को पीछे छोड़ते हुए ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक रहने वाली साम्राज्ञी बन गईं।
 
पिछले साल 88 वर्षीय थाईलैंड नरेश भूमिडोल अदुलयादेज के निधन के बाद अब महारानी सबसे लंबे समय तक रहने वाली साम्राज्ञी बन गई हैं। गौरतलब है कि वे 6 फरवरी 1952 को महारानी बनी थीं। (भाषा)