सम्बंधित जानकारी
- क्या जनता प्रधानमंत्री को लेकर डरी, सहमी रहती है?
- PM मोदी बोले- देश में प्रतिदिन दी जा रही कोरोना वैक्सीन की 1.25 करोड़ खुराक, कई देशों से ज्यादा है यह संख्या...
- नेहरू से इतनी नफरत क्यों, संजय राउत ने केंद्र सरकार से किया सवाल...
- अप्रूवल रेटिंग में PM मोदी ने दुनिया के प्रमुख नेताओं को पछाड़ते हुए हासिल किया शीर्ष स्थान
- सितंबर के अंत में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं PM मोदी, जो बाइडन से होगी मुलाकात
कनाडाई PM पर फेंके गए पत्थर!, कर रहे थे चुनाव प्रचार
टोरंटो। कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian PM Justin Trudeau) पर पत्थरबाजी की खबरें हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो पर ओंटारियो के लंदन शहर में एक चुनाव प्रचार के दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके।
जस्टिन ट्रू़डो 20 सितंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों (Snap Polls) के लिए पूरे देश में कैंपेन कर रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
लिबरल पार्टी के नेता ट्रूडो चुनाव प्रचार के लिए बस में चढ़ने जा रहे थे, उनके साथ कई पत्रकार भी थे, तभी कई लोगों ने उन पर छोटे पत्थरों से हमला कर दिया। इन चुनावों की घोषणा ट्रूडो ने अगस्त में की थी जिसका उद्देश्य वर्तमान अल्पमत सरकार को बहुमत में लाना है।
