सम्बंधित जानकारी
- अमेरिकी रिपोर्ट में खुली इमरान खान की पोल, आतंकियों के लिए अब भी सुरक्षित पनाहगाह है पाकिस्तान
- इस्लामाबाद में पहले हिन्दू मंदिर की आधारशिला रखी गई
- कुरैशी का आरोप- चीन के साथ विवाद से ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान पर हमले की साजिश रच रहा भारत
- अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा, वित्तीय पारदर्शिता की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता पाकिस्तान
- भारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, भारतीय उच्चायोग के दोनों कर्मियों को छोड़ा
पाकिस्तान FATF की 'ग्रे सूची' में बना रहेगा
नई दिल्ली। आतंकवाद को धन उपलब्ध होने पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था FATF ने पाकिस्तान को 'ग्रे सूची' में रखने का बुधवार को निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि एफएटीएफ के मुताबिक वह लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद को धन उपलब्ध होने पर अंकुश लगाने में विफल रहा है। वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने अपनी तीसरी डिजिटल बैठक में यह फैसला किया।
इस घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि एफएटीएफ ने अक्टूबर में होने वाली अगली बैठक तक पाकिस्तान को 'ग्रे सूची' में रखने का निर्णय लिया है।
अधिकारी ने बताया कि एफएटीएफ को यह लगता है कि पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को धन उपलब्ध होने पर अंकुश लगाने में विफल रहा, इसलिए यह फैसला लिया गया है। (भाषा)
