1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan nuclear scientist Abdul qadir khan dies

पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक अब्दुल कादिर खान का निधन

Pakistan nuclear scientist
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान का रविवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। 
 
डॉ. खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें 26 अगस्त को कोविड संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया खबरों के अनुसार, इंफेक्शन बढ़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
 
अब्दुल कादिर खान का जन्म 1936 में भोपाल में हुआ था।साल 1947 में देश के बंटवारे के बाद वह पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए। उन्होंने पाकिस्तान के लिए परमाणु बम बनाने की तकनीक विकसित की थी। पाकिस्तान ने उन्हें सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्‍कार दिया था।
अगला लेख
Live Updates : वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी, करेंगी कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत