शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nirav Modi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 जून 2019 (16:30 IST)

भगोड़े नीरव मोदी का बैंक खाता स्विट्जरलैंड ने किया फ्रीज

भगोड़े नीरव मोदी का बैंक खाता स्विट्जरलैंड ने किया फ्रीज - Nirav Modi
बर्न। स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को बड़ा झटका देते हुए उसके और उसकी बहन पूर्वी मोदी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं, जिनमें करीब 283.16 करोड़ रुपए हैं।
 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अपील पर स्विट्जरलैंड ने यह कदम उठाया है। ईडी ने कहा था कि दोनों के बैंक खाते में भारतीय बैंकों से अवैध तरीके से राशि जमा कराई गई है। 
 
इस वर्ष मार्च से लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद नीरव पर पंजाब नेशनल बैंक को करीब साढ़े 13 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप है। उसकी जमानत याचिका कई बार खारिज हो चुकी है।