dharma sangrah
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Narendra Modi H-1B Visa America

मोदी उठा सकते हैं एच-1बी वीजा का मुद्दा

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आगामी अमेरिका यात्रा के दौरान एच-1बी वीजा का मुद्दा उठा सकते हैं।
मोदी 25 और 26 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे जहां वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। व्यापार मंडल की आज यहां हुई बैठक के बाद वाणिज्य सचिव रीता तेओतिया ने बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे में किन-किन मुद्दों पर बात होगी यह मैं नहीं कह सकती, लेकिन निश्चित रूप से यह (एच-1बी वीजा) भी संभावित मुद्दों की सूची में है।
 
अमेरिका द्वारा भारत सहित 16 देशों के साथ व्यापार असंतुलन को लेकर व्यापार की समीक्षा के बारे में  तेओतिया ने बताया कि नि:स्संदेह भारत इस सूची में नौवें स्थान पर है, लेकिन भारत-अमेरिका के व्यापारिक संबंध दोनों देशों के हित में हैं और हम उसे यही बताने की कोशिश करेंगे। इससे अमेरिका को सस्ते उत्पाद मिलते हैं। अमेरिका के आईटी उद्योग में भारतीय कर्मचारियों का महत्त्वपूर्ण योगदान है।
 
'मेक इन इंडिया' और 'अमेरिका फर्स्ट' को दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए विरोधाभासी मानने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि हर देश चाहता है कि कम से कम उसकी घरेलू खपत के लिए जरूरी चीजों का उत्पादन स्थानीय स्तर पर ही किया जाए। इससे उसे फायदा होता है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
दूसरे दिन टूटा सोना, चांदी स्थिर